हेरोइन तस्करी और नशा सेवन के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना| शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने नशा तस्करी और नशा सेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने नाकाबंदी और गश्त के दौरान यह कार्रवाई की। पहले मामले में थाना डिवीजन-2 की पुलिस ने पुरानी जेल रोड के पास नाकाबंदी के दौरान सतवीर सिंह निवासी प्रेम चक्की वाली गली, इस्लामगंज को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में थाना डिवीजन-6 की पुलिस ने मिलिट्री कैंप, शेरपुर चौक के पास से अंकुर शुक्ला निवासी मोहल्ला कोट मंगल को 4 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। तीसरे मामले में थाना लाडोवाल की पुलिस ने गांव खाहिरा में गुरचरण सिंह निवासी गायब बुर्ज, लांबड़ा को नशा करते हुए पकड़ा। इसके अलावा थाना डिवीजन-8 की पुलिस ने रोज गार्डन की पार्किंग से दविंदर शर्मा को नशा करते हुए गिरफ्तार किया। वहीं थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने दुगरी ट्रैफिक लाइट के पास से रोहित निवासी डॉ. आंबेडकर नगर को 2 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *