लुधियाना| अब लुधियाना कोर्ट कॉम्पलेक्स, सीपी व डीसी दफ्तर को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील किया जाएगा। एसीपी सिविल लाइंस की अगवाई में 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाने का सर्वे शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर परिसर में दाखिल होने वाले हर व्यक्ति के चेहरे और हर वाहन की नंबर प्लेट को रिकॉर्ड किया जाएगा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या ब्लैकलिस्टेड वाहन की पहचान होते ही सिस्टम अलर्ट जारी करेगा। डीसी और सीपी दफ्तर में अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। 24 घंटे पुलिसकर्मी और तकनीकी स्टाफ तैनात रहेगा। कैमरों से आने वाली लाइव फुटेज को बड़े स्क्रीन पर मॉनिटर किया जाएगा।


