अमृतसर 1.3 डिग्री: सीजन की सबसे ठंडी रात

पंजाब में शीतलहर ने एक बार फिर ठंड का असर बढ़ा दिया है। बीते दिन की तुलना में शनिवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस श्री आनंदपुर साहिब में दर्ज किया गया। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में भी बीते दिन के मुकाबले 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि न्यूनतम तापमान राज्य में सामान्य के आसपास बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस अमृतसर में रिकॉर्ड किया गया। यह सीजन में अब तक सबसे कम तापमान है। इसके अलावा नवांशहर में 2.2, गुरदासपुर और फरीदकोर्ट में 3.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। शीतलहर से कई इलाके ठंडे रहे। 11 जनवरी को भी कई इलाको में सुबह-शाम धुंध का अलर्ट है। अगले पांच दिन मौसम ऐसा ही शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *