गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी को समर्पित गुरबाणी कंठ, दस्तारबंदी मुकाबले

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाशोत्सव को समर्पित 3 दिवसीय धार्मिक समारोह के दूसरे दिन बच्चों के भीतर सिख विरासत और गुरबाणी के प्रति प्रेम जगाने के उद्देश्य से प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रेलवे कॉलोनी बी ब्लॉक की श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब दमदमी टकसाल में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। सोसायटी के चेयरमैन डॉ. इंद्रपाल सिंह पसरीचा और प्रधान जसवंत सिंह की रहनुमाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब दमदमी टकसाल में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक गुरबाणी कंठ प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें 4 साल से 15 साल तक के 50 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में महासचिव सतनाम सिंह और कैशियर दलबीर सिंह ने जज की भूमिका निभाई। सोसायटी के कन्वीनर कुलविंदर सिंह बंटी और राजिंदर कौर ने बच्चों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी और गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जीवन से जुड़े कई सवाल पूछे। जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को सोसायटी की तरफ से शील्ड, मेडल, सर्टिफिकेट और पढ़ाई का सामान देकर सम्मानित किया। गुरबानी कंठ मुकाबले में 7 वर्षीय गुरवीन कौर ने पहला, जसनूर कौर 8 साल ने दूसरा और सुखमनप्रीत कौर 8 साल तीसरा इनाम जीता। जबकि बड़े बच्चों में अभिषेक सिंह ने पहला, प्रभजोत कौर ने दूसरा और जसलीन कौर ने तीसरा इनाम जीता। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने दशमेश पिता के जीवन से जुड़ी कविताएं भी पढ़ीं। वहीं धार्मिक दीवान दौरान संत महापुरुष और नेता भी वाहेगुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। इस मौके पर दलबीर सिंह, किरण कुमार , दविंदर सिंह काका, मनिंदर सिंह, प्रभदयाल सिंह, गुरमीत सिंह मैनेजर, गुरिंदरजीत सिंह मठारू, कश्मीर सिंह, मक्खन सिंह और पावरकाम से बलजीत सिंह समेत आदि मौजूद रहे। दस्तारबंदी मुकाबले में सुंदर दस्तार सजाने वाले कंवरनूर सिंह ने पहला, अमनदीप सिंह मन्ना ने दूसरा और तेजबीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में पहले नंबर पर आने वाले बच्चों को सोसायटी द्वारा मोमेंटो, मेडल, कैश प्राइज़, कॉपी, पेन, ज्योमेट्री बॉक्स समेत अन्य कई तरह के दूसरे गिफ्ट देकर सम्मानित किया। गया। इस मौके पर प्रधान जसवंत सिंह ने कहा कि इन मुकाबले के माध्यम से छोटे बच्चों को गुरु साहिब के चरणों और सिख इतिहास के साथ जोड़ा जाता है। जो 13 बरसों से जारी है। उन्होंने कहा कि रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग परंतु धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। जिसमें रागी जत्थे गुरु जस गाकर संगत को निहाल करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *