दो भैंसें चोरी, 9 महीने के बाद अज्ञात पर पर्चा

अमृतसर | थाना रमदास पुलिस ने दो भैंसे चोरी करने के आरोप में नौ महीने के बाद अज्ञात पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लाभ सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 3 अप्रैल 2025 की रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच वह और उसका दोस्त तरसेम सिंह अपने डेरे पर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ खटखट की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। बाहर निकलकर देखा तो उसकी डंगर वाली खुरली से दोनों भैंसें गायब थीं। उसने तुरंत अपने दोस्त को जगाया और टॉर्च लेकर भैंसों की तलाश शुरू की। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और सभी ने मिलकर खोजबीन की। तलाश करते हुए जब वह गुरुद्वारा समाधि वाले चौक के पास पहुंचा तो देखा एक छोटे पिकअप गाड़ी पर उसके भैंसों लद्दी हुई थी। जो चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *