डॉक्टर ऑफ लिट्रेचर से सम्मानित होंगे डा. विक्रमजीत

अमृतसर| जीएनडीयू के इतिहास में 15 जनवरी का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर में होने वाली 50वीं दीक्षांत समारोह न केवल स्टूडेंट्स की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव होगी, बल्कि यूनिवर्सिटी की अकादमिक उत्कृष्टता, शोध, सांस्कृतिक योगदान का भव्य प्रतिबिंब भी प्रस्तुत करेगी। इस समारोह की विशेषता यह है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। उनके कर-कमलों से डिग्री और पदक प्राप्त करना स्टूडेंट्स के लिए जीवनभर की स्मृति बन जाएगा। जीएनडीयू के लोक संपर्क विभाग के डायरेक्टर प्रवीण पुरी ने बताया कि समारोह में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी। दीक्षांत समारोह में कुल 463 स्टूडेंट्स को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए जाएंगे। इनमें 74 अंडरग्रेजुएट, 102 पोस्टग्रेजुएट, 270 पीएचडी डिग्रियां और 7 मेमोरियल मेडल शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *