कलार समाज का पारिवारिक मिलन और युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज होगा

भास्कर न्यूज | कवर्धा सामाजिक एकजुटता, संस्कार और भविष्य की दिशा तय करने वाला डड़सेना कलार समाज का बड़ा आयोजन रविवार को होने जा रहा है। सरदार पटेल मैदान कवर्धा में पारिवारिक मिलन समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन होगा। समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा, जो शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजन को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम में कबीरधाम के साथ आसपास के जिलों से भी समाजजन कवर्धा पहुंचेंगे। समाज के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की नई पीढ़ी को मंच दिया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं के 63 मेधावी विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा। समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 लोगों को डड़सेना गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। मुख्य अतिथि पंडरिया विधायक भावना बोहरा होंगी। कृषक कल्याण परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी और जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वर साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डड़सेना कलार समाज कबीरधाम के जिलाध्यक्ष रूपेंद्र जायसवाल करेंगे। समारोह की शुरुआत पारिवारिक मिलन से होगा। इस दौरान एक साथ तीन पीढिय़ां नजर आएंगी। विवाह योग्य युवक- युवतियों का परिचय सम्मेलन होगा, जिससे रिश्तों की नई शुरुआत होगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज की परंपरा और पहचान का प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *