शीतलहर ने दिनभर ठिठुराया अब फसलों को पाले का खतरा

झालावाड़| जिले में शनिवार को भी शीतलहर ने दिनभर लोगों ने ठिठुराए रखा। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय कोहरा रहा। उसके बाद दिन मेंे धूप निकल गई, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से धूप बेअसर दिखाई दीं। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ दिन और लगातार शीतलहर का असर बना रहेगा। {फसलों में पाले का प्रकोप, किसान ऐसे करें को बचाव : शीतलहर से फसलों में पाले का प्रकोप है। फसलों को पाले से बचाव के लिए रात 12 बजे से 2 बजे तक आसपास खेत की उत्तरी पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवा की दिशा में खेतों के किनारों पर बोई हुई फसल के आसपास मेढ़ों पर रात्रि में कूडा कचरा या अन्य घास फूस को जलाना चाहिए। कैलाश मीणा, संयुक्त निदेशक कृषि

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *