एनएच 18 के किनारे बालू-गिट्‌टी गिराए जाने से दुर्घटना की आशंका

भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ एनएच 18 सड़क के कदमबेड़ा स्थित गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गेट के समीप एनएचएआई के जमीन पर मिट्टी डालकर पार्किंग बना दिया गया है। इस स्थान पर अक्सर बड़े-बड़े वाहन खड़ी रहती है। बनाया गया पार्किंग के समीप सड़क के किनारे बालू-गिट्टी बिखरा रहने के कारण अक्सर दुर्घटना होते रहती है। कुछ दिन पहले इसी स्थल पर ही एक स्कूटी सवार गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके अलावा भी पुनिशा के समीप हिल टॉप होटल के पास सड़क के किनारे स्लैग गिरा रहने के कारण कई बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दुर्घटना घट चुकी है। इस तरह जगह पर बाइक से गिरने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद भी सड़क के साईड में गिरे बालू गिट्टी हटाने का प्रयास नहीं किया गया और ना ही इस तरह सड़क के किनारे फैलाने वाले लोगों के ऊपर कार्रवाई की गई। धालभूमगढ़ चौक स्थित फ्लाईओवर के ऊपर सड़क के किनारे अवैध रूप से कई दिनों से बालू गिरा हुआ है। इससे भी दुर्घटना की आशंका व्यक्त की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *