आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ महिला समिति की अध्यक्ष ने मनाया जन्मदिन

घाटशिला | अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शनिवार को भूरी रिसॉर्ट में पिकनिक का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति की बहनों ने खेल, फोटोग्राफी, अंताक्षरी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया। पिकनिक में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हुए। कुल 24 लोगों ने इस आयोजन में सहभागिता कर पूरे दिन खुशनुमा माहौल में समय बिताया। पिकनिक के दौरान ही जनवरी माह की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026–28 के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में अध्यक्ष के रूप में रश्मिता अग्रवाल, उपाध्यक्ष नीलम अग्रवाल, सचिव मधु अग्रवाल, सह सचिव किरण अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष संतोषी जैन को चुना गया। सभी सदस्यों ने नवगठित कमेटी को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई। घाटशिला । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के मऊभंडार शाखा की अध्यक्ष मीरा देवी ने शनिवार को अपने पुत्र राजीव गुप्ता का जन्मदिन आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के साथ मनाया। अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने घर के निकट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 25 से 30 बच्चों के बीच गरम टोपी, मोजा, केक, चॉकलेट, चिप्स, बिस्कुट आदि वितरण किया। केंद्र के बच्चों के साथ ही जन्मदिन कि खुशियां भी साझा कि गई तथा मिलजुलकर सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र की शारदा शर्मा और रेणु शर्मा ने संयुक्त रुप से मारवाड़ी महिला समिति मऊभंडार कि शाखा अध्यक्ष मीरा देवी कि सोच और उनके प्रयास कि सराहना कि तथा इसे प्रेरणादायक कदम भी बताया। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष मीरा देवी, सचिव शीला अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सरोज अग्रवाल के साथ संगीता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, अनीता बंसल, किरण अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थी। खड़गपुर | नगर थाना से सटे केईएफ ग्राउंड इलाके में पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस के सहयोग से खड़गपुर नगर थाना की ओर से संपर्क कार्यक्रम के तहत बारह सौ जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान खड़गपुर महकमा शासक सुरभि सिंगला, खड़गपुर के एडिशनल एसपी संदीप सेन, खड़गपुर के एसडीपीओ धीरज ठाकुर, खड़गपुर नगर थाना प्रभारी पार्थसारथी पाल, खड़गपुर नगरपालिका की चेयरपर्सन कल्याणी घोष, देवाशीष चौधरी उर्फ मुनमुन, प्रदीप सरकार, बी हरीश , प्रबीर घोष, रोहन दास और चंदन सिंह सहित कई पार्षद और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में खड़गपुर के एसडीपीओ धीरज ठाकुर ने खड़गपुर नगर थाना प्रभारी पार्थसारथी पाल और उनकी टीम को इस तरह आयोजन करने को लेकर बधाई देते हुये बताया कि पुलिस को अपनी डयूटी को निभाने के दौरान कई तरह की आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *