शैक्षणिक गतिविधियों पर शिक्षकों ने की चर्चा

धालभूमगढ़| संकुल संसाधन केंद्र व उत्क्रमित उच्च विद्यालय हल्दाजुड़ी संकुल के शिक्षकों के सहयोग से रावताडा जुड़ीउल जलाशय के किनारे वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच समरसता और सौहार्द्र का वातावरण बनाकर सहअस्तित्व की भावना से कार्य करने की योजना बनाना। विद्यालय की शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों पर सकारात्मक विचार -विमर्श करना। अवसर प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित करना। शिक्षक समाज के हित में कार्य करने की प्रेरणा जगाना। विभागीय पदाधिकारी और कर्मचारियों के बीच समन्वय साधन के साथ सेवा कार्य करने की योजना बनाना। संकुल के विभिन्न विद्यालयों में नव पदस्थापित सहायक आचार्यों को सम्मानित करना था। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय महिषाधारा में नव पदस्थापित सहायक आचार्य अमित महतो एवं पिंटू गोराई, मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर में नव पदस्थापित आचार्य शुभम कुमार पाल और सूरज कुमार भोल और प्राथमिक विद्यालय निश्चिंतपुर के सुकुलमनी मुर्मू को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामचरण टुडू, लखाई हेम्ब्रम, बारियाड टुडू, रायसेन किस्कू को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक समागम में संबंधित संकुल के शिक्षक – शिक्षिकाएं और प्रखंड के आमंत्रित अतिथि शिक्षक मित्रों ने अपने- अपने अनुभवों को साझा किया और वनभोज का आनंद उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *