गढ़वा | जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति गढ़वा की नए वर्ष 2026 की प्रथम बैठक आरकेवीएस बीएड कॉलेज, गढ़वा के सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में नए वर्ष में आयोजित होने वाले शैक्षणिक, संगठनात्मक एवं समन्वय से जुड़े विभिन्न आगामी कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अध्यक्षता जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति गढ़वा के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में निजी विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय, गुणवत्ता युक्त शिक्षा तथा संगठन की मजबूती पर विशेष बल दिया। बैठक के उपरांत नए वर्ष के उपलक्ष्य में स्वादिष्ट भोजन के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, सौहार्द और आपसी भाईचारे से परिपूर्ण रहा। इस अवसर पर आयोजित सहभोज कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी, गढ़वा के पूर्व जिला अध्यक्ष, श्री ठाकुर प्रसाद महतो विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के सचिव एम पी केशरी, अशोक विश्वकर्मा, सुशील केसरी, चंद्रभूषण सिंहा, अमित सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, अशोक दुबे, सहित जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि एवं समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक एवं सहभोज कार्यक्रम का समापन किया गया।


