आरके स्कूल मझिआंव, ज्ञान निकेतन रेहला और ब्राइट फ्यूचर ने मैच जीते

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में खेले जा रहे 24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शनिवार को आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव ने लगातार दो साल के विजेता गोविंद हाई स्कूल की टीम को 9 विकेट से, ज्ञान निकेतन रेहला की टीम ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल को 40 रन से और स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने केंद्रीय विद्यालय को 84 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। लगातार दो साल के विजेता गोविंद हाई स्कूल अपने होम ग्राउंड पर खेलते हुए निर्धारित ओवर में शफी के 39 रन के सहारे सात विकेट के नुकसान पर 88 रन ही बना पाई। आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव की और से दुर्गेश और अर्पित ने दो दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव की टीम ने दुर्गेश के 37 और अंश के 32 रन के सहारे एक विकेट खोकर जीत दर्ज करते हुए दो वर्ष के चैंपियन टीम को हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। दूसरे मैच में ज्ञान निकेतन रेहला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान के नाबाद अर्धशतक 51 के सहारे निर्धारित ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। बीएसकेडी पब्लिक स्कूल की ओर से पीयूष ने दो और अमीन ने एक विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी बीएसकेडी पब्लिक स्कूल 74 रन पर ही सिमट गई। ज्ञान निकेतन रेहला की ओर से उज्ज्वल और फहीम ने दो दो विकेट लिया। तीसरे मैच में स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 151 रन बनाया। जिसमें प्रतीक के 56 और युनुस के 19 गेंद पर 55 रन शामिल है। जवाबी पारी खेलने उतरी सेंट्रल स्कूल की टीम 68 रन पर ही सिमट गई। परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव के दुर्गेश को, ज्ञान निकेतन रेहला के सुल्तान को ब्राइट फ्यूचर के प्रतीक उरांव को परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार गढ़वा जिला के पूर्व खिलाड़ी सह अधिवक्ता सच्चिदानंद धर दुबे, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व खिलाड़ी सच्चिदानंद धर दुबे ने कहा कि गढ़वा जिला में 1969 से क्रिकेट की शुरुआत किया गया था। पर आज खिलाड़ी के लिए जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति खिलाड़ियों के लिए 24 साल से प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। यह इससे पहले कभी नहीं होता था। इस मौके पर रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, अभिषेक द्विवेदी, कमेंटेटर मनोज तिवारी, प्रिंस खान, मोहित सिन्हा,।गौरव दुबे, अर्णव कुमार, नमन कुमार पांडेय, नैतिक सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *