मनरेगा मद में वेंडर की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की हो रही हेराफेरी

भास्कर न्यूज | नोवामुंडी बड़ाजामदा में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय सचिव अशोक पान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय सलाहकार सह पूर्व िवधायक मंगल सिंह बाबोंगा को भी बुला लिया गया था। मौके पर छोटानागरा पंचायत से पहुंचे मधु सिद्धू ने बताया कि सारंडा इलाके के छोटानागरा पंचायत के अधीन आने वाले तितली घाट,जोजो गुटू,छोटानागरा,बाईहा तु,सोनापी आदि गांवों में मनरेगा योजना मद से मेड़बंदी, बागवानी, भूमि समतलीकरण, तालाब निर्माण योजना कार्य में काफी गड़बड़ी हुई है। योजना कार्य की जिम्मेदारी लिए वेंडर व प्रखंड कर्मियों की मिलीभगत से योजना धरातल पर उतर नहीं पायी है। उन्होंने बताया कि यदि उच्च स्तरीय जांच की जाती है तो निश्चित ही मनरेगा योजना की घोटाला का उजागर हो सकता है। मंगल ने बताया कि तितली घाट के श्रीकांत गोप के जमीन पर तालाब निर्माण की स्वीकृति मिली थी। तालाब निर्माण तो नहीं हुई परंतु बैंक से योजना मद की राशि की निकासी की गई है। छोटानागरा की निशा तांती भूमिहीन है। उनके नाम पर मेड़बंदी की स्वीकृति देकर योजना राशि की निकासी हुई है। इस तरह का मामला तितली घाट के जुमाल चांपिया, जोजो गुटू के गोबिंद सुरेन,सोनापी की पाटो ग़ोप, सुनीता देबी, बाईहातु के दुला सुरेन, लक्ष्मण बोदरा, मोसो चांपिया की जमीन की मेड़बंदी योजना विवादित रहा है। बैठक में मंगल सुरेन, राकेश राउत, अरुण करूवा,नंदलाल केंबो आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *