जांजगीर | अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार ईश्वरी प्रसाद यादव की पुस्तक ‘स्तोत्रावली’ का विमोचन 11 जनवरी रविवार की शाम 4 बजे नरेंद्र श्रीवास्तव सभागार, शील साहित्य परिषद, जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्वामी अग्निशिखा महाराज मुख्य अतिथि होंगे, जबकि बलदाऊ प्रसाद पाण्डेय और महेश कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार दुबे, अध्यक्ष शील साहित्य परिषद करेंगे। ‘स्तोत्रावली’ में 26 हिन्दू देवी-देवताओं के स्तोत्र भिन्न-भिन्न छंदों में संकलित हैं। इसे संस्कृत के प्रचलित छंदों में गेय, वाचनीय व ग्रहणीय बनाने का प्रयास किया गया है। पुस्तक की शुरुआत गायत्री स्तुति से होती है और श्री राधा स्तुति छंद शिखरिणी में समाप्त होती है।


