बालमुकुंद स्पंज आयरण फैक्ट्री में मजदूर की मौत, परिजन को दिया गया 16 लाख मुआवजा

भास्कर न्यूज |गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चतरो स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरण फैक्ट्री में घायल मजदूर 33 वर्षीय राजा राम कुशवाहा की मौत शनिवार को हो गयी। काम करने के दौरान वह बीती रात में घायल हो गया था। मृतक मुकेश कुमार मंडल ग्राम बलहो थाना मुफ्फसिल का रहने वाला था। घायल होने के बाद प्रबंधन की ओर से उसे इलाज के लिए धनबाद में भर्ती कराया गया था। इधर मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने शनिवार दोपहर में फैक्ट्री मुख्य गेट को जाम कर मृतक के आश्रित को 25 लाख की मुआवजा मांग कर रहे थे। इस बीच सुरक्षा के मद्देनजर मुफ्फसिल थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। फिर फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता कर परिजन को 16 लाख रुपए बतौर मुआवजा दिया गया। इसके बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि गुड्‌डू यादव, झामुमो नेता मो हसनैन, माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि मुकेश कुमार मंडल ऑपरेटर पद पर कार्यरत था। बीते रात शुक्रवार को क्रेन ऑपरेट के दौरान उसका पैर क्रेन चेन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। फैक्ट्री प्रबंधक ने जख्मी मजदूर की स्थिति खराब देखते हुए का इलाज के लिए आनन फानन में वाहन से धनबाद भेज दिया। लेकिन धनबाद जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी फैक्ट्री पहुंचे परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। प्रबंधक ने मृतक मजदूर की पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए 1 लाख नगद सहित कुल 16 लाख का मुआवाजा दी गयी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *