जशपुरनगर | भारत सरकार ने बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू और ताप-घात जैसी आपदाओं के बारे में पूर्व चेतावनी देने हेतु सचेत, दामिनी और मेघदूत मोबाइल एप विकसित किए हैं। इन एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकता है। आपदा के समय सहायता और बचाव के लिए टोल फ्री नंबर 1070 जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दामिनी और मेघदूत एप डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त करें और विशेष परिस्थिति में 1070 पर कॉल कर संपर्क करें।


