मुस्लिम समाज सेवा समिति बाड़मेर की गर्ल्स हॉस्टल मुिहम को सशक्त करते हुए नवाब पुत्र ईनत खान कुम्हार विशाला ने अपनी शादी के अवसर पर कुम्हार समाज के काबल खान बाड़मेर, अनवर खान बिशाला, मीर खान खुहरी असकर खान रेडाना, हनीफ खान हरसानी ने 11 हजार रुपए का चेक भेंट किया। यह चेक अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष नसीम सऊ, असकर, जमशेर मेहर, भूटा खान जुनेजा, सिद्दीक हाले पोतरा को सौंपा गया। असकर खान रेडाणा ने बताया कि यह कदम शिक्षा को बढ़ावा देने का एक अत्यंत प्रेरणादायक और अनूठा संदेश है।


