राज्य स्तर तक चलाया जाएगा मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन

भास्कर न्यूज | टोंक कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर टोंक में भी मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन के रुप में चरणबद्ध होगा। जिला कांग्रेस कमेटी टोंक कार्यालय में शनिवार को जिला प्रभारी कांग्रेस (संगठन) प्रशांत शर्मा ने आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा बताते हुए कहा कि यह जन आंदोलन 45 दिनों तक चलेगा, जिसके तहत मंडल, वार्ड, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शर्मा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि यह न केवल निंदनीय है, बल्कि गरीब, मजदूर और ग्रामीण वर्ग के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे पर संघर्ष करेगी और गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेगी। विधानसभा प्रभारी डॉ. सुमित गर्ग ने कहा कि मुद्दा सिर्फ मनरेगा के नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह काम के अधिकार को खत्म करने की साजिश है। नए कानून के जरिए सरकार जब चाहे तब काम देगी और बाद में डिमांड नहीं है कहकर काम से इनकार कर देगी। कांग्रेस इन अधिकारों की रक्षा के लिए हर जिले और हर राज्य में संघर्ष करेगी। यह सिर्फ महात्मा गांधी के नाम का नहीं, बल्कि लोगों के अधिकारों का सवाल है। पार्टी पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चरणबद्ध होने वाले इस आंदोलन से जुड़कर सरकार नीयत व नीति को आमजन के सामने रखनी की अपील की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सऊद सईदी, संगठन महसचिव दिनेश चौरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, हंसराज फागणा, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष बरकत हसीन, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आकाश बैरवा, इम्तियाज खान, फोजूराम मीणा, केदार चौधरी, राहुल सैनी, जर्रार खान, एहसान बाबा आदि कार्यकर्ता-पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन को पूरी ताकत के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *