ब्यावर| उपखंड में लगातार आठ दिन तक रिकॉर्ड कोहरे के बाद दो दिन से कोहरा गायब है। इससे पहले वर्ष 2018 में लगातार सात दिन कोहरा छाया था। लेकिन इस बार आठ दिन कोहरा रहा। शीतलहर ने भी ठिठुराया। इससे लगातार आठ दिन जनजीवन प्रभावित रहा। शनिवार को सुबह सर्दी का असर तेज था, लेकिन धूप खिलने के साथ ही सर्दी का असर कम हो गया। दोपहर को धूप में तेजी रही। वजह 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही हवा चली। न्यूनतम पारे में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। हालांकि पाले के खतरे को देखते हुए कृषि विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही टोल फ्री 18001801551 नंबर जारी किए है। किसान इन नंबरों पर निशुल्क सलाह ले सकता हैं।


