चूरू | पुरानी सड़क पर श्रीराम मंदिर के सामने शनिवार को पौषबड़ा कार्यक्रम हुआ। राहगीरों को पकौड़े और बड़े खिलाए गए। आयोजक पुरुषोत्तम लाल सैनी ने बताया कि इस मौके पर जरूरतमंदों को 21 रजाई भी दी गई। इस अवसर पर गोगराज सैनी, सत्यनारायण व्यास, घड़सीराम स्वामी, रामलाल सैनी, विनोद राठी, योगेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, रामप्रसाद शर्मा, भानीराम सोनी, मंजू देवी, चंदा देवी, तारा देवी, राजेश मंडावेवाला आदि उपस्थित थे।


