उज्जैन में बाइक सवार बुजुर्ग ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे की है। मोहनलाल (56) अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। घट्टिया में चौराहे पर एक ट्रक तनोड़िया से महिदपुर की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान बुजुर्ग की बाइक ट्रक के पिछले हिस्से की चपेट में आ गई। ट्रक चालक भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। हादसे की तस्वीरें… बेटा बोला- ट्रक अचानक मुड़ा, पिता संभल नहीं पाए
मोहनलाल के बड़े बेटे सुनील सोलंकी ने बताया, हम लोग उज्जैन के अशोक मंडी मार्ग पर रहते हैं। पिता ड्राइवरी का काम करते थे। शुक्रवार को पिताजी उनके कजिन भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घट्टिया से होते हुए ढाबला जा रहे थे। इस दौरान ट्रक ने अचानक टर्न ले लिया। पिता जी की गाड़ी भी स्पीड में थी, वो संभल पाते उससे पहले ही पहले ट्रक से टकरा गए, जिससे उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें… आयशर ने टेंपो को मारी टक्कर, सब्जी व्यापारी की मौत, दो घायल खरगोन जिले के बड़वाह में ट्रक ने टेम्पो को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर लगते ही टेम्पो पलट गया, जिसमें सवार सब्जी व्यापारी पर से ट्रक का पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेम्पो चालक समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसा इंदौर रोड पर सरकारी अस्पताल के पास शनिवार सुबह हुआ। मृतक की पहचान जयराम जाट (40) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर… ट्रक में घुसी कार…पूर्व मंत्री की बेटी समेत तीन मौत इंदौर में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन (26), प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल (25) और मानसंधु (26) की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार एक युवती अनुष्का राठी गंभीर घायल है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


