महादेव मंदिर में ओंकार मंत्र जाप किया, आरती कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया

टोंक |सोमनाथ मंदिर पर 1026 में महमूद गजनबी की ओर से किए गए आक्रमण के 1000 वर्ष पूरे होने पर देश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया। इस मौके पर भाजपा मेहंदवास मंडल अध्यक्ष नंदलाल छान ने नेतृत्व में महादेव मंदिर में ओंकार मंत्र जाप किया और आरती कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अध्यक्ष नंद लाल छान ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान और सांस्कृतिक विजय का प्रतीक है जो हमें भक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि महमूद गजनी ने सोमनाथ मंदिर पर जो आक्रमण किया था वह भारत के स्वाभिमान पर, भारत की संस्कृति पर, भारत के मान बिंदुओं पर भारत की आस्था पर आक्रमण था। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन गोपाल चौधरी, रामकल्याण जाट हेमलाल, रामस्वरूप, भेरू साहू, हरि लुहार, आशाराम आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *