सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया, गूंजे मंत्र

टोंक|गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर मेहमूद गजनवी की ओर से किए आक्रमण के 1 हजार साल पूर्ण होने पर शनिवार को भाजपा ने जिला मुख्यालय स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर, टोंक में ओंकार मंत्र का जाप किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के सानिध्य में कार्यक्रम ओंकार मंत्र के सामूहिक और दिव्य जाप से किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा कर शुरुआत की। जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का सशक्त प्रतीक है, जिसे देशभर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सोमनाथ सृष्टि के कण-कण में विराजमान हैं और उनकी अखंड आस्था अनंत काल से निरंतर प्रवाहित हो रही है। यह पर्व उन वीर नागरिकों की स्मृति में किया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा को लेकर अपने प्राणों का बलिदान दिया। 1026 में महमूद गजनवी के आक्रमण के 1 हजार साल पूरे होने पर यह आयोजन देश को आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र बोध के सूत्र में बांधने का कार्य करेगा। पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बबलू टैंकर, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिरोठा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, हरिराम यादव, हेमंत सैनी, बलवंत मराठा, शंभू शर्मा, अजय सैनी, पंकज पहाड़िया, मनीष सिसोदिया उत्तम शर्मा आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *