कबाड़ की दुकान में आग, कुर्सी,गद्दी आग में फेंकी:तस्ले में आग सेक रही थी महिला,बहस के बाद हुआ हादसा,लोगों ने बझुाई आग

जालंधर भार्गव कैंप इलाके में कबाड़ की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग लगने की यह घटना आपसी विवाद के बाद हुई। पीड़ित महिला का आरोप है कि मोहल्ले के ही एक युवक से पहले बहस हुई थी, जिसके बाद युवक ने गद्दी और कुर्सी को आग में झोंक दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के बाहर रखा कबाड़, सीसीटीवी कैमरे, तारें और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। पीड़िता के अनुसार मोहल्ले का एक युवक उससे बहस कर रहा था। उसकी बहन और जीजा उसको लेकर गए। दुकान पर फोन सुन रही थी, वो युवक दोबारा आया उसकी कुर्सी और गद्दी आग में फेक कर चला गया। वो उसके घर उसकी बहन को बताने गई तो आग दुकान के बाहर रखे सामान लग गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। ऊपर की मंजिल बच्ची को आग की चपेट में बचाया उस समय आग बेकाबू हो चुकी थी और चारों तरफ धुआं फैल गया था। ऊपर की मंजिल पर मौजूद छोटा बच्चा भी आग की चपेट में आने वाला था, जिसे पड़ोसियों ने सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला।आग लगने के बाद मोहल्ले के लोगों ने बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। बिजली का करंट चालू होने के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो गई थी। फायर ब्रिगेड और बिजली बोर्ड की टीमें मौके पर पहुंची इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।पीड़ित परिवार का कहना है कि आग से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकान में रखा कबाड़, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कैमरे पूरी तरह जल गए। पुलिस और बिजली बोर्ड की टीम भी मौके पर पहुंची और जली हुई तारों को काटकर करंट बंद किया गया। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने एक युवक पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *