पाली की श्वेता का हैंडबॉल प्रतियोगिता में सलेक्शन:गुजरात में 17 जनवरी से आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद हैंडबाल प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

पाली केंद्रीय स्कूल की स्टूडेंट श्वेता चौधरी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। श्वेता का चयन 17 जनवरी से सोमनाथ, गुजरात में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद हैंडबाल प्रतियोगिता (SGFI) के लिए हुआ है, जहां वह केंद्रीय स्कूल संगठन (KVS) की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। स्कूल के शारीरिक शिक्षक एल.आर. मीणा ने बताया कि श्वेता ने इससे पहले जयपुर संभाग की ओर से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करत हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। जिसके आधार पर अब उनका चयन 17 वर्षीय छात्रा वर्ग की राष्ट्रीय टीम में किया गया है।
राष्ट्रीय स्तर की इस मुख्य प्रतियोगिता के मैदान में उतरने से पहले श्वेता चौधरी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 12 से 16 जनवरी तक गुजरात के पोरबंदर में आयोजित होने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर (कोचिंग कैंप) में भाग लेगी। इस शिविर में उन्हें राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा खेल की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा।
प्राचार्य ने बताया कि केवल अंडर-17 ही नहीं, बल्कि अंडर-14 छात्रा वर्ग में भी स्कूल का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। हाल ही में चित्तौड़गढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्कूल की चार स्टूडेंट दिव्यांशी शर्मा, नेहा चौहान, अंजलि और आफरीन बानो ने भी केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से भाग लेकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *