लोक महोत्सव आज से, 13 को मड़ई

कलंगपुर| गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम मोखा में लोक महोत्सव 11 व 12 जनवरी तक होगा। इस अवसर पर प्रदेश भर के विभिन्न लोकगीतों की विशेष प्रस्तुति देखने को मिलेगी। 11 जनवरी को मनमोहिनी लोकगाथा भरथरी, युधिष्ठिर मानस परिवार देवतिल्दा, सुआ नृत्य तामासिवनी रायपुर, मरादेव मरिया जस झांकी पचपेड़ी, जय अम्बे रामधुनी कचना की प्रस्तुति होगी। 12 जनवरी को अंतिम दिवस पर गुरुकृपा छत्तीसगढ़ी लोकरंग पंडवानी बोरीद, महके मोंगरा नाचा पार्टी खुंदनी गुरुर, अछरा के छांव रामधुनी गोकुलपुर, मया के गांव छत्तीसगढ़ी लोककला मंच दरगहन प्रस्तुति देंगे। 13 जनवरी को महोत्सव के समापन में मड़ई होगी। रात में शिव भोला छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी करमतरा का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद, दल्ली नगरपालिका के अध्यक्ष तोरण साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू का आगमन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *