प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026 का शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। खजुराहो स्थित मतंगेश्वर महादेव मंदिर में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने विधिवत पूजन किया। उज्जैन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बाबा महाकाल के दर्शन कर ॐकार मंत्र का जप किया। भोजपुर महादेव मंदिर में भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के बीच जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने सनातन स्वाभिमान तथा शिवालयों की अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।


