टीकमगढ़ में निकली धूप, दिन का पारा 22° पहुंचा:रात का तापमान 9.6 डिग्री; अगले दो-तीन दिन मौसम साफ रहने का अनुमान

टीकमगढ़ में रविवार को मौसम साफ रहा और धूप खिली। शनिवार को भी दिनभर धूप निकलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन का तापमान बढ़कर 22 डिग्री और रात का तापमान 9.6 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान शीतलहर में कमी आने से लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। तापमान पिछले एक हफ्ते से उतार-चढ़ाव भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम साफ होने से फुटबॉल खेलते दिखे बच्चे शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई और यह 22 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान भी 1.6 डिग्री बढ़कर 9.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम साफ रहने और धूप निकलने के कारण पुलिस परेड ग्राउंड पर मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या में इजाफा देखा गया। बड़ी संख्या में बच्चे क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलते हुए भी नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *