रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 13 जनवरी को होगा मतदान:5 पदों के लिए 37 प्रत्याशी मैदान में, शाम 4 बजे तक डाल सकेंगे वोट

रायपुर प्रेस क्लब के निर्वाचन के तहत 13 जनवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्रेस क्लब रायपुर परिसर में संपन्न होगा। मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। चुनाव को लेकर प्रेस क्लब के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 1 जनवरी 2026 को किया गया था। दावा आपत्ति की अवधि में 114 सदस्यों से आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका विधिवत निराकरण कर 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई। इसके बाद 6 से 8 जनवरी तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए कुल 38 नामांकन प्राप्त हुए। 9 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई, जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए। इसके पश्चात 10 जनवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया में संयुक्त सचिव पद से एक प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले लिया। नाम वापसी के बाद अब कुल 5 पदों के लिए 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और सभी प्रत्याशी मतदाताओं को एकजुट करने में जुट गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *