गुना के सुरेन्द्र बने NCC में थर्ड अफसर:बटालियन मुख्यालय शिवपुरी में रैंक सेरेमनी; अधिकारियों ने रैंक लगाकर किया सम्मानित

शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंट के एनसीसी केयरटेकर सुरेंद्र प्रजापति थर्ड अफसर बने। शिवपुरी में रैंक सेरेमनी आयोजित की गई। अधिकारियों ने उनके कंधे पर रैंक लगाते हुए उन्हें सम्मानित किया। 35 वाहिनी एनसीसी शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल विजयवीर सिंह दहिया और सूबेदार मेजर अमरजीत सिंह की उपस्थिति में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंट गुना के एनसीसी केयरटेकर सुरेंद्र कुमार प्रजापति की रैंक सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम 35 बटालियन मुख्यालय शिवपुरी में आयोजित किया गया। सबसे पहले बटालियन के कमांड अधिकारी कर्नल विजय वीर सिंह दहिया और सूबेदार मेजर अमरजीत सिंह मलिक ने श्री प्रजापति के कंधों पर थर्ड अफसर की रैंक लगाते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कैप्टेन मनोज कुमार भिरोरिया ने किया। आभार फर्स्ट ऑफिसर आरएन कोहली ने किया। सेरेमनी के दौरान 35 बटालियन के सीनियर जूनियर डिवीज़न के एनसीसी अधिकारी, बटालियन का सिविल स्टाफ मौजूद रहे। थर्ड अफसर सुरेन्द्र प्रजापति की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश गोयल, शासकीय बालक विद्यालय कैंट गुना की प्राचार्य सीमा शर्मा, वीरेंद्र मिंज, मनीष गुप्ता, जितेंद्र रघुवंशी और स्कूल के स्टाफ सहित जिले के समस्त एनसीसी अधिकारी कैप्टेन मनोज कुमार भिरोरिया, पूर्व एनसीसी अधिकारी यशवंत शर्मा, सेकंड अफसर संजय झा, थर्ड अफसर लालकृष्ण शर्मा सहित जिले के सभी कैडेट्स ने बधाईयां और शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *