सवाई माधोपुर में गुरुवार सुबह मौसम ने बदलाव देखा गया। यहां इस दौरान हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा। इस दौरान यहां अल सुबह से ही ठंडी तेज हवाएं चलती रही। जिससे अब लोगों को ठंडक महसूस होगी। सवाई माधोपुर में इससे पहले बुधवार को यहां अच्छी धूप देखी गई थी। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सात दिन तक तेज सर्दी पड़ने की संभावना
मौसम विभाग की ओर से बुधवार को हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर,अलवर, दौसा और भरतपुर से बारिश का अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद अब अगले 7 तक तेज ठंड का अलर्ट जारी किया है। सवाई माधोपुर में इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इसी दौरान यहां तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।