मंदसौर में दूध लेने गई नाबालिग से दुष्कर्म:40 साल के आरोपी ने बहला-फुसलाकर की वारदात; सायबर सेल की मदद से गिरफ्तार

मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी परसराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उस समय हुई जब किशोरी गांव की सरकारी दूध डेरी पर दूध लेने गई थी। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और वारदात को अंजाम दिया। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने सायबर सेल की मदद से पकड़ा है। घटना के मुताबिक, नाबालिग किशोरी गांव में स्थित सरकारी दूध डेरी पर दूध लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी परसराम पिता रामलाल गुर्जर (40), निवासी ग्राम झिरकन उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। BNS और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 7 जनवरी 2026 को अफजलपुर थाने में अपराध क्रमांक 09/2026 पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 137(2), 87, 65(2), 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एम/6 के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। सायबर सेल की मदद से दी दबिश आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कनेश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने मंदसौर सायबर सेल की मदद से लगातार दबिशें दीं और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *