डीडवाना के सुनील विश्नोई एंबुलेंस सेवा में टॉपर:प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने पर किये गए सम्मानित

डीडवाना ने राजस्थान की आपातकालीन सेवाओं के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित की है। डीडवाना के कार्यक्रम प्रबंधक सुनील विश्नोई को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रदेशभर में संचालित 1094 निःशुल्क एम्बुलेंस सेवाओं (108/104) और 1000 पुलिस वाहनों के विशाल नेटवर्क में कार्यरत कर्मचारियों के प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा के बाद दिया गया। सुनील विश्नोई ने अपनी बेहतर कार्यकुशलता, सशक्त प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के प्रभावी संचालन के दम पर पूरे राजस्थान में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सम्मान समारोह में संस्थान के निदेशक के. कृष्णम राजू, राजस्थान प्रमुख मधुसूदन भौमिया और रीजनल मैनेजर नवनीत तिवारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने सुनील विश्नोई की प्रशंसा करते हुए कहा, “जीवन बचाना ईश्वर के वरदान के समान है। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मचारी जीवन और मृत्यु के बीच की दूरी को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं।” डीडवाना की आपातकालीन प्रबंधन टीम का प्रदेश में अव्वल रहना स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस सफलता पर क्षेत्रवासियों और स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर 108 एम्बुलेंस सेवा के पायलट राकेश बिजारणियां, अनिल मुंड, ईएमटी अमर सिंह प्रजापत और राकेश सैनी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सुनील विश्नोई को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *