दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी ने मुठभेड़ को बताया फर्जी:जवानों ने 14 नक्सलियों को किया था ढेर, पर्चा जारी कर बोले प्रवक्ता- पकड़कर मारा

छत्तीसगढ़ में बीजापुर और सुकमा जिले में 3 जनवरी 2026 को हुई मुठभेड़ को नक्सल संगठन ने फर्जी बताया है। एक ही दिन 2 अलग-अलग जगह हुई मुठभेड़ में जवानों कुल 14 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। अब नक्सल संगठन का कहना है कि उनके साथियों को पकड़कर मारा गया है। दरअसल, नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी के प्रवक्ता गंगा ने एक पर्चा जारी किया है। जिसमें मुठभेड़ को फर्जी बताया गया है। गंगा ने पर्चे में लिखा है कि सुकमा जिले में कोंटा एरिया कमेटी इंचार्ज मंगड़ू, सचिव माड़वी हितेश समेत कुल 12 साथियों को मारा गया है। इसी दिन बीजापुर जिले में मड़कम हूंगा और आयते को पकड़कर उनकी हत्या की गई। नक्सली लीडर गंगा ने मुठभेड़ को फर्जी बताया है। इधर, बस्तर के IG सुंदरराज पी ने कहा था कि, सुकमा और बीजापुर इन दोनों जिलों में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चलाया गया था। नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों मुठभेड़ों में कुल 14 नक्सली ढेर हुए हैं। सुकमा जिले के SP किरण चव्हाण ने भी मुठभेड़ में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों के मारे जाने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *