जोधपुर के पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर के पास चल रहे ‘माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन’ (MGC2026) में रविवार को तीसरे दिन समापन होगा। इसमें शामिल होने के लिए रा राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ जोधपुर पहुंच गए और सुबह तय समय पर महाकुंभ में शामिल होने पहुंचेगे। शाम को महाकुंभ का समापन होगा। महिलाओं पर होगा विशेष सत्र कन्वेंशन में आज ‘ वूमन एट क्रॉसरोड्स -हाउ टू मेंटेन वर्क फैमिली बैलेंस’ पर एक टॉक होगा। इसमें महिलाओं की सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका, बदलते परिवेश में पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक, संस्कार को बचाने में बहुआयामी भूमिका पर चर्चा की जाएगी। इसको विधायक दीप्ती किरण माहेश्वरी सहित अन्य वक्ता संबोधित करेंगे। इसका दूसरा सत्र घर से गलोबल तक ( महिला उद्यमियों की उड़ान) विषय पर रहेगा जिसे भगवती बलवदा संबोधित करेंगी स्क्रीन टाइन कम करने पर सत्र कंवेशन में स्क्रीन टाइम रिडेक्शन पर एक विशेष सत्र होगा जिसे विवेक संबोधित करेंगे। उद्यमियों के लिए केमिकल इंडस्ट्री और वाटर सेक्टर में विशेष सत्र रखे गए हैं। केमिकल इंडस्ट्री विषय पर केके बंब बात करगें। वहीं वाटर सेक्टर सत्र को अरुण लखानी और मुकेश चेनानी संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ें.. माहेश्वरी महाकुंभ में गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया:बोले- जहां न पहुंचे रेलगाड़ी, वहां पहुंचे मारवाड़ी, पीएम मोदी के लेटर को शेखावत ने पढ़कर सुनाया


