सीहोर में 8 डिग्री तापमान, ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा:सुबह 11 बजे तक छाई रही धुंध, विजिबिलिटी 30 मीटर

सीहोर जिले में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। जनवरी माह के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण अंचलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर लगभग 30 मीटर रह गई। कोहरे का असर सुबह करीब 11 बजे तक बना रहा। आज सुबह सीहोर जिले के ग्रामीण इलाकों में चारों ओर घनी धुंध छाई रही। खेतों में खड़ी हरी-भरी फसलों पर ओस की बूंदें साफ दिखाई दीं। कोहरे के कारण सड़क और खेतों में दूर तक देख पाना मुश्किल हो गया, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव
जनवरी माह में जिले के तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी आसमान पर बादल छा जाते हैं तो कभी मौसम साफ हो जाता है। हवा की दिशा भी बार-बार बदल रही है, कभी उत्तर दिशा से तो कभी दक्षिण-पूर्व से हवाएं चल रही हैं। इन्हीं कारणों से न्यूनतम तापमान लगातार 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। मावठे की संभावना
शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर ने बताया कि हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि आसमान में बादलों की सघनता धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे अगले सप्ताह मावठे (शीतकालीन वर्षा) गिरने की संभावना बन रही है। जनवरी माह में न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) जिले में ठंड और कोहरे का यह दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *