आरपीएल क्रिकेट लीग: सीआरएस सोनकर टीम विजेता

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में नीलू फैंस क्लब द्वारा आयोजित राजनांदगांव प्रीमियर लीग सीजन 2 का समापन शुक्रवार की रात हुआ। फाइनल मुकाबला सीआरएस सोनकर और न्यू स्टार सिंघोला के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले में सीआरएस सोनकर की टीम ने 68 रनों से जीत दर्ज की। इस टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरिज का खिताब शुभम बनाफर को दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआरएस सोनकर की टीम ने 10 ओवर में 149 रनों का लक्ष्य दिया। जबकि इसका पीछा करते हुए न्यू स्टार सिंघोला की टीम 81 रनों पर ऑल आउट हो गई। फाइनल मुकाबले में सुशील वैद्य ने शानदार बॉलिंग की। दो ओवर में उन्होंने 16 रन देकर चार विकेट लिए। इस प्रतियोगिता में स्वरूप देवांगन को बेस्ट बैट्समैन, पूर्णानंद निषाद को बेस्ट बॉलर, सौमिल रंगारी को बेस्ट फील्डर का खिताब दिया गया। इसके पहले तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में ब्राम्हण योद्धा की टीम विजयी रही। उन्होंने ब्रह्मास्त्र 11 को 4 रनों से पराजित किया। फाइनल मैच और समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव मौजूद रहे। उनके अलावा पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, डोंगरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, भरत वर्मा, पवन डागा, अंशू बग्गा, दिलीप वर्मा, सुरेश एच. लाल, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलछा, धीरज हंसा, नरेंद्र हंसा, रमेश सागरवंशी, संजू बघेल, रोहित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *