जोबट थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता एक युवक का रविवार को शव नदी से बरामद किया गया है। ग्राम पंचायत कोसदुना और बेटवसा की सीमा से गुजरने वाली नदी में शव मिलl। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विजय विक्रम सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत देहदला के वास्कले फलिया का निवासी था। विजय पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार, वह ‘नाच पाटला’ देखने गया था और उसके बाद से घर नहीं लौटा था। रविवार को ग्रामीणों ने नदी में शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जोबट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है और मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल में जुटी हुई है।


