कोटपूतली में पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की बैठक:जयपुर महारैली की तैयारियों पर चर्चा, कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी

कोटपूतली में राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। ये बैठक ग्राम पूतली स्थित श्री देवनारायण मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष सुरेश गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा राजधानी जयपुर में 12 जनवरी, सोमवार को प्रस्तावित कर्मचारी चेतावनी महारैली की तैयारियों की समीक्षा करना था। इस दौरान, जिला कोटपूतली-बहरोड़ के समस्त नोडल अध्यक्षों को महारैली में अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। संघ ने सभी कर्मचारियों से जयपुर पहुंचने की अपील की। बैठक में जिला मंत्री विजेंद्र खड़िया, बुधराम कसाना, हंसराज, महेंद्र सूद, संजय कसाना, मोतीलाल सोनी, उमेश कसाना, दिनेश पारासर, पवन प्रजापति और विक्रम सहित कई पशु चिकित्सा कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *