भोपाल में रविवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा हैं। चुनाव में दो प्रत्याशी आलोक जैन पंचरत्न और पंकज जैन सुपारी आमने-सामने है। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ है जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा। 4 अलग-अलग बूथों पर लोग पूरी वोटिंग प्रक्रिया को फॉलो करते हुए अपना मत दे रहे हैं। रिजल्ट रात 9 से 10:00 के बीच आएगा। पहचान पत्र लाना अनिवार्य
मतदान केंद्र में आने से पहले मतदाताओं को पर्ची दी जा रही है। उसके साथ ही उन्हें मतदान करने के लिए एंट्री मिल रही है। इसके अलावा पहचान पत्र के रूप में वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट साथ लेने का निवेदन किया जा रहा है। 6,500 से अधिक मतदाता चार बूथों से अपना वोट दे रहे हैं। परिसर में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल भी तैनात किया है। इन 4 जगहों पर हो रहे मतदान तैयारियों को लेकर पंकज जैन सुपारी के समर्थक शैलेंद्र जैन माया ने कहा कि श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल की प्रमुख कमेटी है, जो भोपाल का नेतृत्व करती है। वहीं उनके एक अन्य समर्थक सतीश जैन शीतल ने पंकज जैन सुपारी की जीत का दावा किया। वहीं दूसरी ओर दूसरे प्रत्याशी आलोक जैन पंचरत्न के प्रवक्ता आशीष कुमार जैन ने कहा कि इस चुनाव में आलोक जैन जीतेंगे। लोगों को उनका समर्थन है।


