पंजाब सीएम ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना:बोले-BJP धर्म के नाम पर बांट रही, कांग्रेस-अकाली दल को घेरा, बठिंडा में नई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बठिंडा में एक नई डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। यह लाइब्रेरी जिला प्रशासनिक परिसर के निकट बनाई गई है और इसके निर्माण पर लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत आई है। उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा धर्म की राजनीति करती है और लोगों को बांटने का काम करती है। मान ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का वीडियो तोड़-मरोड़कर पेश किया है, जिसमें गुरु साहिब के नाम को गलत तरीके से जोड़ा गया है, जो गुरुओं की बेअदबी है। उन्होंने फोरेंसिक जांच का हवाला देते हुए कहा कि असली वीडियो में ऐसा कुछ नहीं था, लेकिन भाजपा ने सबटाइटल में गुरुओं के नाम डालकर अपमान किया है। पहले से चली आ रही भाजपा की घटिया मानसिकता : मान सीएम मान ने कहा कि भाजपा की यह घटिया मानसिकता पहले से चली आ रही है, जहां वे लोगों को भड़काते हैं और गलत जानकारी फैलाते हैं। उन्होंने पंजाब में अगले 8-10 महीनों में ऐसे प्रयासों की आशंका जताई और कहा कि भाजपा पंजाब और पंजाबियों से नफरत करती है। वे चंडीगढ़ के मुद्दे पर आते हैं, आंदोलनों को रोकते हैं, लेकिन विरोध होने पर पीछे हट जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और अकाली दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दलों ने एक ही समय में एक ही प्रेस नोट जारी कर उनकी बेइज्जती की, शब्द बिल्कुल वही हैं, सिर्फ कॉमा नहीं बदला। व्यंग्यात्मक लहजे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए तो पागलखाने खोलने पड़ेंगे, क्योंकि 2025 के आखिर या 2026 की शुरुआत तक वे अपना दिमागी संतुलन खो देंगी। सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्‌टू पर भी साधा निशाना उन्होंने विभिन्न पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू, कैप्टन अमरिंदर सिंह आदि पर भी कटाक्ष किया और कहा कि वे झूठ फैलाते हैं तथा भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सीएम ने जोर दिया कि पंजाब की भाईचारा भावना इतनी मजबूत है कि कोई इसे नहीं तोड़ सकता। सीएम ने बताया कि, लाइब्रेरी आधुनिक तकनीक से लैस है, जिसमें दुनिया भर की किताबें उपलब्ध हैं। इसमें वाई-फाई, कंप्यूटर और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे पीसीएस तथा आईएएस की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए विशेष पुस्तकें रखी गई हैं। लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहती है और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए कंप्यूटर भी उपलब्ध हैं। लाइब्रेरी में 40 बच्चों का पहला बैच शुरू इस दौरान लाइब्रेरी में 40 बच्चों का पहला बैच शुरू हो चुका है, जिसमें आसपास के गांवों से आए छात्र शामिल हैं। इन छात्रों को आईएएस और पीसीएस परीक्षा दे चुके या तैयारी कर रहे चार-पांच शिक्षक मार्गदर्शन दे रहे हैं। किताबों के लिए 1000 रुपए का सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जाता है, जो किताब वापस करने पर लौटा दिया जाता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छात्रों से भी बातचीत की और लाइब्रेरी की सुविधाओं की सराहना की, जो युवाओं के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *