बड़वानी मंडी में सौंफ की आवक बढ़ी:कम भाव मिलने से किसान नाराज, गुणवत्ता पर उठे सवाल

बड़वानी की कृषि उपज मंडी में रविवार को सौंफ की बंपर आवक हुई। करीब 100 बोरी से अधिक सौंफ मंडी पहुंची, लेकिन किसानों को पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कम भाव मिले। इससे किसानों में नाराजगी देखी गई। व्यापारियों ने कम भाव का कारण सौंफ की गुणवत्ता में कमी बताया। मंडी प्रशासन के अनुसार, रविवार को सौंफ की सर्वाधिक आवक दर्ज की गई। गुणवत्ता के आधार पर सौंफ का भाव 80 रुपए से लेकर 130 रुपए प्रति किलोग्राम तक रहा। हालांकि, अधिकांश सौंफ की गुणवत्ता कमजोर होने के कारण किसानों को 80 से 95 रुपए प्रति किलोग्राम तक ही भाव मिल पाए। कुछ ही किसानों को 100 रुपए प्रति किलोग्राम से अधिक दाम मिले। बारिश के कारण फसल प्रभावित किसानों और व्यापारियों के अनुसार, पिछले माह से लगातार बादलों की मौजूदगी और बारिश के कारण सौंफ की फसल प्रभावित हुई है। इससे प्रारंभिक दौर में निकल रही फसल में नमी, कालापन और भूरा रंग नजर आ रहा है, जिसके चलते सौंफ के भाव अधिकतम 130 रुपए प्रति किलोग्राम से ऊपर नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसानों ने बताया कि मौसम में बदलाव से खेतों में खड़ी सौंफ की फसल को नुकसान हुआ है। लगातार बादलों के कारण सौंफ की रंगत बिगड़ गई है। किसानों को उम्मीद है कि यदि सप्ताह भर तक मौसम साफ रहा, तो फसल की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है। यहां से उपल लेकर आते हैं किसान बड़वानी कृषि उपज मंडी में क्षेत्र के अलावा धार, खरगोन, खंडवा, झाबुआ और आलीराजपुर जैसे आसपास के जिलों से भी किसान सौंफ बेचने आते हैं। इंदौर और उज्जैन जैसे बड़े शहरों से व्यापारी यहां खरीदी करने पहुंचते हैं। बीते सप्ताह सौंफ की आवक 42 बोरी थी, जो इस रविवार को बढ़कर 100 बोरी से अधिक हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *