इंदौर में 12वीं के छात्र को चाकू मारे:पार्टी करने के लिए रुपए मांग रहे थे बदमाश, हमला कर छीनकर ले गए

जूनी इंदौर में बदमाशों ने शनिवार रात एक छात्र पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे चाकू मारे। बताया जाता है कि आरोपी पार्टी करने के लिए उससे रुपए मांग रहे थे। इसके बाद बदमाशाें ने उस पर हमला कर रुपए भी छीने और फरार हो गए। रात में परिवार के लोग छात्र को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने छात्र गोपाल चौहान निवासी वीर सावरकर नगर के बयान के बाद राजेश पुत्र अशोक घावरी निवासी हरिजन कॉलोनी और धनराज उर्फ धन्नू पटेल के खिलाफ चाकूबाजी,अवैध वसूली जैसी धाराओं में एफआईआर की है। गोपाल ने बताया कि वह अपने 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वीडियो गेम पार्लर पर काम भी करता है। रात में दाेस्त सन्नी खरे के यहां पर खाना खाने गया था। वहां से निकलने के बाद आरोपी रास्ते में मिले। राजेश ने रास्ता रोका ओर गर्दन पकड़कर कहने लगा कि पार्टी करना है। 2 हजार रुपए लगेंगे। वही धनराज ने चाकू निकाल लिया। इसके बाद राजेश ने सिर पर कडे की मार दी। वही जेब से रूपए निकाले। उसके बाद चाकू लेकर पैर पर मार दिया। धनराज ने भी एक चाकू दूसरे पैर पर मार दिया।
इस दौरान गोपाल ने बचने की कोशिश की। आरोपी मौके से भाग गए। बाद में दोस्त सन्नी नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर नही होने पर दूसरी अस्पताल में रेफर किया गया। रात में डॉक्टरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस चाकूबाजी करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *