गुरदासपुर में चाइन डोर की चपेट में आया युवक:गंभीर रुप से घायल, माथे और नाक पर लगे 35 टांके, बाइक से जा रहा

गुरदासपुर में चाइना डोर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के माथे और नाक पर 35 टांके लगे हैं। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। यह घटना गुरदासपुर के गांव पंधेर के जतिंदर सिंह के साथ हुई। लोहड़ी के त्योहार पर पतंगबाजी के दौरान चाइना डोर का उपयोग अक्सर होता है, जो पशु-पक्षियों और इंसानों के लिए खतरनाक साबित होती है। जतिंदर सिंह ने बताया कि, वह शाम करीब 4 बजे गांव पंधेर से गुरदासपुर अपने भाई की दवाई लेने जा रहा था। औजला बाइपास पर पहुंचने पर उसके बाइक के आगे अचानक चाइना डोर आ गई, जिससे उसके माथे और नाक पर गहरा कट लग गया। माथे और नाक पर आए 35 टांके घायल होने के बाद जतिंदर ने अपने दोस्तों को फोन किया। उन्होंने उसे पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखकर उसे गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाक, आइब्रो और माथे पर लगे गहरे घावों पर करीब 35 टांके लगाए। डॉक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि युवक के नाक, आइब्रो और माथे पर काफी गहरा कट था और खून बह रहा था। उन्होंने बताया कि युवक ने सिर पर पगड़ी बांधी हुई थी, जिससे उसकी जान बच गई, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी। जतिंदर सिंह और डॉक्टर दलजीत सिंह दोनों ने जिला प्रशासन से चाइना डोर की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *