ऊना में खाई में गिरी गाड़ी, 8 घायल:2 की हालत गंभीर, अचानक बेकाबू हुई टैंपो ट्रैवलर, कोहरे के कारण हुआ हादसा

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल के हीरा थड़ा में रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक गाड़ी बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में से सात नेस्ले कंपनी टाहलीवाल के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए आठ लोगों में से दो की हालत गंभीर है। उन्हें दुलैहड़ अस्पताल से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह धुंध और वाहन की तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि धुंध के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी खाई में जा गिरी। घायलों की पहचान पूबोवाल निवासी बलजिंद्र सिंह, इकबाल सिंह, गोंदपुर निवासी हर्ष, कुठार निवासी गुलशन, अंकुश, दुलैहड़ निवासी उमेश, पलक और गाड़ी के चालक रमन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *