कृष्णा सेवा संस्थान को नेपाल में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान:संस्थापकने आभार सभा आयोजित कर सदस्यों का किया सम्मान

कृष्णा सेवा संस्थान को भारत के पड़ोसी देश नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा ‘एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने एक आभार सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान कृष्णा सेवा संस्थान की सभी शाखाओं के सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। संस्थान के मार्गदर्शक महेश बी चौहान ने बताया कि कृष्णा सेवा संस्थान की चार शाखाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें कृष्णा सुंदरकांड समिति, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति, कृष्णा रक्तदान सेवा समिति और कृष्णा खेल संस्थान शामिल हैं। संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने इन शाखाओं के संरक्षकों और अध्यक्षों को सम्मानित किया। कृष्णा सुंदरकांड समिति के संरक्षक ईश्वर दास वैष्णव और अध्यक्ष प्रेमदास वैष्णव, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति के संरक्षक गौतम चोपड़ा और अध्यक्ष घनश्याम सिंह राजपुरोहित, तथा कृष्णा रक्तदान सेवा समिति व कृष्णा खेल संस्थान के संरक्षक मुकेश सिंह, हितेश मुनोत और अध्यक्ष आनंद मेहता को रुद्राक्ष की माला पहनाकर मोमेंटो प्रदान किए गए। नेपाल में संस्थान को सम्मानित किए जाने पर पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी, श्रीमाली ब्राह्मण समाज, राजस्थान ब्राह्मण महासभा, भारतीय जनता पार्टी और महावीर इंटरनेशनल सहित कई लोगों ने धर्मेंद्र दवे को साफा व माला पहनाकर बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *