मंत्री ओटाराम देवासी कल से झालावाड़ दौरे पर:2 दिन में रात्रि चौपाल, जनसभा और समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री और झालावाड़ जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी 12 और 13 जनवरी को झालावाड़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि प्रभारी मंत्री 12 जनवरी को शाम 4 बजे बारां से रवाना होंगे। वे शाम 5:30 बजे झालावाड़ पहुंचकर रात्रि चौपाल और जनसभा कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में होगा। 13 जनवरी को प्रभारी मंत्री सुबह 10 बजे मिनी सचिवालय के सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में सड़क, बिजली और पानी से संबंधित समस्याओं का पर्यवेक्षण और समाधान, बजट के लिए सुझाव प्राप्त करने पर संवाद, पूर्व बजट घोषणाओं में भूमि आवंटन तथा DMFT और स्थानीय विकास योजनाओं जैसी स्वीकृतियों के समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। वे पंच गौरव और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना आदि की भी समीक्षा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *