शाजापुर में 2 हजार से ज्यादा महिलाओं को बांटे कंबल:पूर्व विधायक मनोहर सिंह की जयंती पर कार्यक्रम

शाजापुर जिले के बेरछा नगर में रविवार को पूर्व विधायक मनोहर सिंह की 76वीं जयंती के अवसर पर एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एक सामाजिक संस्था द्वारा दो हजार से अधिक निराश्रित और जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय महिलाओं को राहत पहुंचाना था। आयोजन समिति ने बताया कि यह कंबल वितरण कार्यक्रम पिछले 17 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिससे हर वर्ष सैकड़ों जरूरतमंदों को सर्दी के मौसम में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेंद्र सिंह जादौन बंटी और हाजी मुन्ना भाई पठान रहे। दोनों अतिथियों ने मंच से महिलाओं को कंबल वितरित कर सामाजिक सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर सर्व धर्म समाज के धर्मगुरुओं की उपस्थिति ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सर्व समाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *