इंदौर के खुड़ैल इलाके में रविवार को वन विभाग की टीम को एक तेंदुआ के कुएं में गिरने की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मेहनत के बाद तेंदुआ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग के मुताबिक, उमरिया खुर्द के पास एक किसान के खेत में तेंदुआ दोपहर में कुएं में गिर गया था। टीम ने पिंजरा डालकर तेंदुए को बाहर निकाला। तेंदुआ के पैर में चोट लगी है और फिलहाल उसे जू में लाकर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, संभवत: शिकार के दौरान तेंदुआ भागते समय कुएं में गिर गया। सुबह खेत में काम कर रहे कर्मचारियों ने इसे देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वन मंडल की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ को सुरक्षित निकाला। देखें रेस्क्यू की तस्वीरें…


